• May 13, 2024 5:56 am

बदलते मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल: डॉ. दीपक

ByPrompt Times

Mar 5, 2021
बदलते मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल: डॉ. दीपक

खगड़िया। मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर हो रहा है। सुबह और शाम में बच्चे का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार के शिकार हो सकते हैं। अगर बच्चे में समस्या दिखाई दे, तो तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से संपर्क करें।

उक्त बातें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार ने कही। कहा कि मामूली बीमारी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कहा कि बच्चे को स्नान बंद कमरे में कराएं। हमेशा ताजा भोजन दें। वहीं ताजा फल बच्चे को दें। बोले, मां को भी सावधानी बरतनी चाहिए। तनिक भी लापरवाही घातक हो सकती है। सभी कोरोना नियम का पालन करें। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। कालाजार उन्मूलन को लेकर दवा का छिड़काव आज से खगड़िया। कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कालाजार उन्मूलन को लेकर एसपी दवा के छिड़काव के निर्णय के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने की। टास्क फोर्स की बैठक में पांच मार्च से छिड़काव करने की तिथि निर्धारित की गई। इस मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि दवा छिड़काव से कालाजार के मच्छर, लार्वा आदि मर जाते हैं। छिड़काव को लेकर छह दल नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रामहिलीस चौधरी, बीएचएम अशोक कुमार, विजय रंजन आदि उपस्थित थे। सोरायडीह में कृषक गोष्ठी, दी जैविक खेती की जानकारी खगड़िया: इफको (इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) की ओर से सोरायडीह में किसान गोष्ठी आयोजित हुईा। किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए गए। जैविक खेती को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रामविलास वर्मा ने की। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु गुप्ता ने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से यूरिया की खपत को कम और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में काफी योगदान मिलेगा। यह एक जैविक उत्पाद है जो कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि मृदा उर्वरता को बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया का प्रयोग करें।

मक्का, गेहूं, सरसों आदि में लगने वाले कीट की भी जानकारी दी गई। मक्का की फसल में लगने वाले फॉल आर्मी वर्म व उसकी रोकथाम पर भी चर्चा की गई। मृदा परीक्षण पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर भजनलाल, अमरजीत, पारस, आनंद कुमार, दीपक कुमार, छोटेलाल, वीरेंद्र कुमार, राजकिशोर शर्मा, आशीष कुमार, राधे सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, रामस्वरूप सिंह, मनोहर शर्मा, केवल सिंह, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *