• June 6, 2026 12:15 pm

सड़क हादसे में जनपद CEO और सदस्य घायल:कलेक्टर के दौरे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, सामने से आई पिकअप ने मार दी टक्कर

ByPrompt Times

Feb 24, 2022
Share More

24-Fed-2022 छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में हुए सड़क हादसे में जनपद पंचायत के सीईओ, जनपद सदस्य और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी स्कॉर्पियों से कलेक्टर के दौरे में शामिल होने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान सामने से आई पिकअप ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है।

कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी का जिले के ठाणपठरा गांव में बुधवार को दौरा था। इसी दौरे में शामिल होने गौरेला जनपद पंचायत के सीईओ यशवंत सिन्हा,जनपद सदस्य गणेश मार्को गए थे। दौरा समाप्त होने के बाद दोनों अपने ड्राइवर के साथ एक ही स्कॉर्पियो में वापस गौरेला लौट रहे थे। इस बीच शाम को 5.30 बजे जब ये गौरेला-ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तब ये हादसा हो गया।

इसी एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पता चला है कि तेज रफ्तार में सामने से आई पिकअप वाहन ने इनके गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इन सभी का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को भी दी गई है। पुलिस अब इस केस में जांच कर रही है।

स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आस-पास के लोगों ने बताया कि पिकअप के चालक ने शराब पी रखी थी। इसी वजह से वो तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वहीं ये भी पता चला है कि ये पिकअप वाहन अमरकंटक के किसी आश्रम की है। जो गौरेला दैनिक उपयोग का सामान लेने आई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।……sourceदैनिक भास्कर 


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *