• June 30, 2024 9:18 pm

देर शाम आधे घंटे भीगा शहर, मौसम हुआ सुहाना; पारा 12 डिग्री नीचे लुढ़का

ByADMIN

May 16, 2022 ##half, ##hour

16 अप्रैल2022 | दुर्ग जिले में रविवार देर शाम तेज आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से पूरा दुर्ग भिलाई शहर तरबतर हो गया। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान 30 डिग्री पर लुढ़क गया।

रविवार को मौसम के कई तेवर एक साथ नजर आए। सुबह हल्की धूप रही तो वहीं दोपहर में तेज उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर का तापमान 42 डिग्री पर था और आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी पर रहा। वहीं बारिश ने इस तपिश को इतना कम कर दिया कि पारा काफी नीचे आ गया। हालत यह रही कि जिस कूलर के सामने बैठकर भी लोग गर्मी से निजात नहीं पा रहे थे, उसी के सामने ठंड का अहसास होने लगा।

आंधी के बाद झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। आंधी के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग, बिजली के खंभे और पेड़ तक गिर गए। कुरुद में टीन-शेड तक उड़ गए। पोल टूटने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, तो वहीं एक पोल गिर गया और एक झुक गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ पेड़ टूटने की सूचना मिली है। इस मौसम की पहली झमाझम बरसात से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *