• June 4, 2026 9:57 pm

पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स की बेटी जिसकी ‘महादानियों’ में गिनती, अंबानी-अडानी के मुकाबले नेटवर्थ कितनी?

ByPrompt Times

Mar 11, 2024
Share More

नई दिल्‍ली: शना खान पाकिस्तानी बिलियनेयर शाहिद खान की बेटी हैं। उनकी गिनती महादानियों में होती है। अपने परोपकारी प्रयासों के जरिये वह दया और दान के मामले में मिसाल कायम कर रही हैं। शना अपने दौलतमंद रिश्तेदारों से अलग हैं। इलिनोइस विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा शिक्षण अस्पताल को हाल ही में उन्‍होंने 123 करोड़ रुपये दान देकर सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 2 करोड़ डॉलर है। यह ईशा और आकाश अंबानी जैसी शख्सियतों की अपार दौलत के सामने भी कहीं नहीं ठहरती। ये भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के उत्तराधिकारी हैं।

शाहिद खान के बच्चे उनकी कंपनियों में काफी सक्रिय हैं। वह पाक‍िस्‍तान के सबसे दौलतमंद शख्‍स हैं। शाह‍िद अपनी असाधारण जीवनशैली और खेलों में रुचि के लिए जाने जाते हैं। उनकी नेटवर्थ 97,276 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की है। उनके बेटे टोनी खान ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) के को-ओनर हैं। वह देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी खर्च करते हैं।

पाकिस्तान अरबपति व्यापारियों के मामले में भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ लगभग 90 अरब डॉलर है। इसके उलट शाहिद खान की कुल संपत्ति सिर्फ 12 अरब डॉलर है।

कौन हैं शना के शौहर?

हालांकि, अपने दौलतमंद परिवार में शना खान अलग हैं। उन्होंने वुल्फ पॉइंट एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक जस्टिन मैककेबे से शादी की है। शना मुख्य रूप से जगुआर फाउंडेशन के जरिये काम करती हैं। यह आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं और उनके परिवारों की मदद करने पर फोकस करती है।

शना का जन्‍म अमेरिका के इलिनोइस में हुआ। वह वहीं पली-बढ़ीं। इसके बावजूद शना अपनी जड़ों से मजबूत रिश्‍ता रखती हैं। एक संसद प्रतिनिधि, व्यवसायी और परोपकारी के रूप में अपने विविध करियर के दौरान वह विनम्र बनी हुई हैं। दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं।

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *