• June 7, 2026 4:01 am

बिहार के राज्यपाल ने पीएम मोदी को बताया राष्ट्र नायक, बोले- मोदी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का रखते हैं ध्यान

Share More

05 अप्रैल 2023 |  बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा देशहित में काम करते हैं. पटना में ‘राष्ट्रनायक नरेंद्र मोदी’ नामक पुस्तक उपशीर्षक ‘राष्ट्रवाद से समाजवाद की ओर’ के लोकार्पण के दौरान उन्होंने ये बाते कही.

इस मौके पर राज्यपाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि पुस्तक का एक नाम है ‘राष्ट्रनायक नरेंद्र मोदी’, जो बिल्कुल सही है, लेकिन मैं उपशीर्षक ‘राष्ट्रवाद से समाजवाद की ओर’ से अलग राय रखता हूं.  मैं उनसे अतीत में कई बार मिल चुका हूं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि वह केवल ‘राष्ट्रवाद’ जानते थे, ‘समाजवाद’ नहीं. ‘समाजवाद’ ‘राष्ट्रवाद’ के अंतर्गत आता है. मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि वह किस क्षमता से बना है

मोदी ने बढ़ाई देश की प्रतिष्ठा 

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मूल मंत्र ‘राष्ट्रवाद’ था और भविष्य में भी वही रहेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिमाग में कोई दूसरा विचार नहीं होगा. अर्लेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है. आज हर देश भारत के साथ व्यापार करना चाहता है.

इस काम के लिए पीएम को किया याद

उन्होंने कहा कि बिहार से पहले मैं हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल था. जब मुझे हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, तो पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से मुझे सूचित किया था. पीएम नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो व्यक्तिगत रूप से पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं की देखभाल करते हैं.

सम्राट चौधरी ने भी की पीएम मोदी की तारीफ

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबी दूर करने वाला सिद्धांत ‘राष्ट्रवाद’ है और दूसरों के लिए जीना ‘समाजवाद’ है. गौरतलब है कि यह पुस्तक एक भाजपा नेता उषा विद्यार्थी ने लिखी है और यह कार्यक्रम बिहार विधान परिषद के परिसर के अंदर आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम को भाजपा के कई विधायक और विधान पार्षद उपस्थित थे.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                             


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *