• June 6, 2026 10:01 am

पति ने पत्नी को पीट पीट कर किया खून से लतपथ,पत्नी की पिटाई करने के बाद पति ने जहर सेवन कर दे दी जान,दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली का है पूरा मामला, निसंतान पति-पत्नी के बीच होते रहता था विवाद

Share More

17जनवरी 2024
कोरबा।दर्री थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में रहने वाले एक युवक ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अमृतलाल यादव है जिसने पहले तो किसी बात को लेकर पत्नी की जमकर पिटाई की फिर जहर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद पति ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। दर्री थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में यह घटना सामने आई है। मृतक का नाम अृमतलाल यादव है जबकि उसकी पत्नी का नाम सनिरो यादव है। बताया जा रहा है,कि दोनों के मध्य किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसके बाद पती ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी फिर जहर का सेवन कर लिया। सेहत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई,वहीं पत्नी की स्थिती गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

मृतक के भाई बसन्त यादव ने बताया कि उसे जानकारी मिली तो वह तत्काल घर पहुंचा और आकर देख खाक की उसकी भाभी कमरे में खून से लतपथ बेहोश पड़ी हुई थी वही उसका बड़ा भाई मृतक बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ा हुआ था तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसके बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया वही खून भाभी का इलाज जिला मेडिकल कॉलेज में जारी है जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवर था और शादी को 12 साल बीत चुके हैं और शादी के बाद बच्चे नहीं है दोनों एक साथ रहते थे मृतक ड्राइवरी का काम करता था

पूरे मामले में दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच कार्यवाही की जारी है।

स्रोत-रणविजय सिंह

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *