• June 7, 2026 11:35 pm

Fast X के सामने डगमगाई द केरल स्टोरी, नवाजुद्दीन की ‘जोगीरा सारा रा रा’ की हुई इतनी कमाई

Share More

27 मई 2023 !  सिनेमाघरों में अदा शर्मा की द केरल स्टोरी काफी पसंद की जा रही है। ढेरों विवाद के बाद भी लोग इस फिल्म को देखने आए। हालांकि, मूवी को लेकर लोगों का क्रेज अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। उधर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘जोगीरा सारा रा रा’ ने भी सिनेमाघर में दस्तक दे दी है।

अंग्रेजी फिल्म इंडस्ट्री से आई फास्ट एंड फ्यूरियस एक्स (Fast and Furious 10) रिलीज के बाद से ही धमाका कर रही है। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। ‘द केरल स्टोरी’ के आगे इस फिल्म ने कितना कमा लिया, यह जानना भी दिलचस्प होगा।

जोगीरा सारा रा रा 26 मई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। काफी समय से फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। इस फिल्म के जरिए पहली बार नवाजुद्दीन और नेहा शर्मा को सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते ऑडियंस को देखने का मौका मिला है।

लाइट ड्रामा फिल्म के पहले दिन की कमाई को देखकर लगता है कि दर्शकों को ठीकठाक मात्रा में यह फिल्म एंटरटेन करने में कामयाब रही है। ‘जोगीरा सारा रा रा’ ने पहले दिन 40 लाख का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में ही पता लगेगा की फिल्म हिट होती है या टिकट विंडो पर फिसड्डी साबित होती है।

फास्ट एंड फ्यूरियस 10 को रिलीज हुए नौ दिन बीत चुके हैं। इस मूवी के 9 पार्ट्स अब तक ब्लॉकबस्टर रहे हैं। वहीं, फिल्म के 10वें पार्ट का लोगों को काफी समय से इंतजार था, और अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो सिनेमाघर में इसकी कहानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *