• May 14, 2024 9:26 pm

झारखंड का पारा गरम-भीषण गर्मी तोड़ देगी रिकॉर्ड

By

Apr 2, 2021
झारखंड का पारा गरम-भीषण गर्मी तोड़ देगी रिकॉर्ड

रांची, जेएनएन। Jharkhand Weather झारखंड में इस साल जबर्दस्‍त गर्मी पड़ने के आसार हैं मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इस साल की गर्मी बीते 65 साल की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बताया गया है कि मार्च के खत्‍म होने तक पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में अप्रैल और मई महीने में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गया है। सूर्य की तपिश के चलते सुबह 8 बजे के बाद से ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता है। ऐसे में झारखंड में इस साल पारा का मान अधिकतम लेवल पर जाकर नया रिकार्ड बना सकता है।

अप्रैल की शुरुआत में ही चिपचिपाहट वाली गर्मी का अहसास
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो पिछले साल के मुकाबले झारखंड में इस साल गर्मी कुछ ज्यादा ही पड़ेगी। इस साल बारिश में भी कमी दर्ज की जा सकती है। अभी रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, गढ़वा और पलामू में भी लगभग यही हाल है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार झारखंड के अधिकांश हिस्‍से में पिछली बार से अधिक गर्मी पड़ेगी।

मार्च महीने में गर्मी का रहा यह हाल
31 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा।
31 मार्च 2019 को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।
30 मार्च 2018 को अधिकतम तापमान 37.6 रिकॉर्ड किया गया।
31 मार्च 2017 को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा।
31 मार्च 1955 को अधि‍कतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंचा।

अप्रैल महीने में गर्मी का रहा यह हाल
17 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।
29 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
21 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा।
27 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री तक पहुंचा।
30 अप्रैल 1999 को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मई महीने में गर्मी का रहा यह हाल
24 मई 2020 को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा।
9 मई 2019 को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।
8 मई 2018 को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
15 मई 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया।
7 मई 2016 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *