• May 2, 2024 7:10 pm

नगर कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा

08 नवंबर 2022 |  नगर के गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक देव का 553 वां प्रकाश पर्व सिख धर्मावलंबियों द्वारा उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियां संपन्ना्‌ हो रही है। गुरुद्वारा को विद्युत झालरों से सुसज्जित किया गया है। इसी कड़ी में नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा को नगर भ्‌रमण कराया गया।

श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख धर्मावलंबियों द्वारा गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुनानक देव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। पंच प्यारों के रूप में धर्मावलंबी गुरुप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, तारणदीप सिंह, प्रिंस राज सिंह व गुरुप्रीत माखीजा शामिल थे। वहीं निन्दर सिंह व परमजीत सिंह निशान शाहिब लेकर चल रहे थे। गुरुद्वारा से प्रारंभ नगर कीर्तन के साथ शोभा यात्रा गौरी शंकर मंदिर, अय्यपा मंदिर, बस स्टैंड से मेन मार्केट, अंबेडकर चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सिख समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही सोमवार को श्री हेमकुंड साहिब से आए रागी जत्थे द्वारा गुरुद्वारा में अलौकिक कीर्तन किया गया। मंगलवार को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के पश्चात कीर्तन एवं रात में दीवान सजेगा।

साईं मंदिर के सामने साईं समिति ने शोभा यात्रा के साथ पंच-प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साई भक्तों ने शोभा यात्रा में शामिल धर्मावलंबियों को स्वल्पाहार भी कराया। इस कार्य में समिति के जिलाध्यक्ष संजय पानीकर, शशि नानू, महेंद्र लांडेय, संजय भारत, महेश गुप्ता, गौरी शंकर पांडे, राकेश बहादुर सिंह, सीके सिंह, शिवम बरवा, भाग्यश्री लांडेय, रजनी गुप्ता, मालती कश्यप, कुसुम सिंह, उषा नांबियार, रेखा गुप्ता, सीमा स्वाई, नमिता सरकार, इंदिरा सिंह सक्रिय रहे। इसके अलावा भी विभिन्न वर्ग के लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की थी।

सोर्स :-“नईदुनिया”                                

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *