• May 18, 2024 2:20 pm

MP वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण:शाम 5 बजे तक 17.40 लाख को टीका

ByPrompt Times

Aug 25, 2021
MP वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण:शाम 5 बजे तक 17.40 लाख को टीका

25 अगस्त 2021 | मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अभियान के पहले दिन शाम 5 बजे तक 17 लाख 40 हजार 250 लोगों को टीका लग चुका है। सबसे ज्यादा इंदौर में 1 लाख 5 हजार 675 लोगों को वैक्सीन लगी। दूसरे नंबर पर उज्जैन शहर है। यहां 1 लाख 63 लोगों को टीका लगा है। जबलपुर,, सागर और रीवा ने भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है। भोपाल में 56 हजार 365 को टीका लगा है, जबकि देवास में 62 हजार 976, सागर में 58 हजार 200, रीवा में 57 हजार 705, जबलपुर में 57 हजार 270 और रतलाम में 51 हजार 36 लोगों को वैक्सीन लगी है।

प्रदेश में दो दिवसीय महाअभियान की बुधवार से शुरुआत हुई है। पहले दिन प्रदेश में 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों तरह से टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ ही इस बार वैक्सीन लगवाने वालों के हाथों पर पहले और दूसरे डोज का स्टैम्प भी लगाया जा रहा है। इसमें पहले डोज में एक और दूसरे डोज में दो राइट के निशान भी बने हैं।

लोगों को प्रेरित करने के लिए आपदा प्रबंधन समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिया कार्यकर्ताओं एवं सार्थक पोर्टल पर रजिस्टर्ड वांलेटियर को एक से पांच लोगों को वैक्सीन सेंटर पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वॉट्सऐप से भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • प्रदेश के जिलों में मोबाइल टीम का गठन किया गया है। यह मोबाइल वैन क्षेत्र में घूमकर लोगों को वैक्सीन लगा रही है।
  • कोरोना हेल्थ डेस्क के लिए वॉट्सऐप नंबर 9013151515 से सीधे ओटीपी प्राप्त कर कोविन एप में रजिस्टर करने की सुविधा है।
  • जिला प्रशासन जनता से सीधे कॉन्टैक्ट में वाले ऑटो रिक्शा, बस ड्राइवर, सब्जी-फल बेचने वाले समेत अन्य सभी वैक्सीन लगाने से बचे लोगों को बुला कर टीका लगा रहा है।
  • वैक्सीन लगाने वालों के हाथ पर स्पेशल सील लगाई जा रही है। इसमें पहले डोज के लिए ब्लैक कलर से एक टिक और दो डोज लगाने पर ब्लू कलर से दो टिक लगाए जा रहे है।

Source;-“दैनिक भास्कर”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *