• May 15, 2024 8:20 am

24 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान, दिन में गर्मी-रात में सर्दी; 21 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री पहुंचा

15 फ़रवरी 2023 | बिहार में लगातार एक बार फिर से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी पछुआ हवा का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिस वजह से यहां हल्की ठंड का एहसास एक बार फिर से होने लगा है। बिहार के सभी हिस्से में दिन में गर्मी रात में सर्दी की स्थिति बनी हुई है। दिन का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक, तो रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रिकार्ड किया गया है। इस दौरान 30 से 38 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ और उत्तरी हवाएं चल रही है।

इसका प्रभाव सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में दिन और रात का तापमान 24 घंटे तक स्थिर रहने के बाद उसमें बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस दौरान 16 फरवरी से 18 फरवरी तक बिहार के अधिकांश हिस्से में आसमान पर हल्के बादल छाने के आसार है। इस दौरान 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

गया का पारा भी 7 डिग्री

के आसपास पहुंच गया मंगलवार को प्रदेश में बांका सबसे ठंडा रहा। जहां पर रात में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, दिन में पारा 24.3 डिग्री रहा है। पटना, गया, पूर्णिया, किशनगंज सहित 21 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के समीप रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

आज राजधानी पटना में मौसम साफ रहेगा करीब 2:00 बजे दोपहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही दृश्यता 16 किलोमीटर की औसत के साथ अच्छी रहेगी आज सूर्यास्त शाम 5:43 पर होगा। वहीं, बिहार प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, आज 0 से 500 के बीच हवा की गुणवत्ता 156 और 209 के बीच रहेगी।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *