• June 8, 2026 1:28 pm

चंद्रयान-3 पर नजर गड़ाए हुए है दुनिया, चांद की ओर बढ़ रहा भारत का स्पेसक्राफ्ट, ऐसे किया जा रहा ट्रैक

Share More

29 जुलाई 2023 !  भारत का चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट चांद के अपने मिशन पर है। अभी तक चंद्रयान अपनी स्पीड को बढ़ाने के लिए पृथ्वी का चक्कर लगा रहा था। लेकिन अब यह चांद के अपने रास्ते पर सीधे जा रहा है। स्पेस से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखने वाले लोग चंद्रयान-3 को ट्रैक कर रहे हैं। अंतरिक्ष यान अब 1 अगस्त को ट्रांसलूनर इंजेक्शन से गुजरने के लिए पूरी तरह तैयार है। लैंडर और रोवर के 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। वहीं, प्रपल्शन मॉड्यूल कम्युनिकेशन रिले के लिए चंद्रमा की कक्षा में रहेगा और पृथ्वी पर वापस डेटा भेजेगा।

20 जुलाई को चंद्रयान-3 ने अपना चौथा ऑर्बिट मैन्यूवर पूरा किया। इसके बाद जर्मनी स्थित अमेचर (शौकिया) रेडियो सैटेलाइट संगठन AMSAT-DL ने जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी होराइजन्स डेटा का उपयोग करके अंतरिक्ष यान को ट्रैक किया। स्कॉट टिली जो खुद को एक शौकिया खगोलशास्त्री बताते हैं का कहना है कि वह चंद्रयान को ट्रैक कर रहे हैं। 2018 में वह स्टारलिंक के ZUMA सैटेलाइट को डॉपलर शिफ्ट डेटा का इस्तेमाल करके ट्रैक कर रहे थे। बाद में उन्होंने एक अन्य चीज को भी देखा।

आगे विश्लेषण करने पर उन्होंने पाया कि यह नासा का एक पुराना स्पेस मिशन ‘इमेज’ है। 2005 में इसका लॉन्चिंग स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसके बाद उन्होंने नासा के वैज्ञानिकों को मेल भेजा, जिसके बाद उन्हें नागरिक वैज्ञानिक की उपाधि मिली। डॉपलर इफेक्ट एक सैटेलाइट के आगे पीछे होने पर उसके फ्रीक्वेंसी में बदलाव को दिखाता है। इससे उसकी दूरी की गणना करना आसान होता है। वह चंद्रयान-3 की लेटेस्ट स्थिति का आकलन करने के लिए डॉपलर फ्रीक्वेंसी के डेटा का इस्तेमाल करते हैं और फिर एक ग्राफ पर इसका एक कर्व बनाया।

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने चंद्रयान की कक्षीय स्थिति पर आसानी से निगरानी करने के लिए चंद्रयान -3 के टीएलई डेटा को भी शामिल किया है। हालांकि पोर्टल पर यह डेटा मैनुअल तरीके से दर्ज किया जाता है। पोलैंड की ROTUZ दूरबीन ने भी इसे देखा था। इसके अलावा इसरो ने चंद्रयान पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए नासा और यूरोपीयन स्पेस एजेंसी के ग्राउंड डेटा का भी इस्तेमाल किया है।

 सोर्स :- “नवभारतटाइम्स”                    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *