28 नवंबर 2023 ! बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से साल 2024 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है. बिहार में एकेडमिक कैलेंडर जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, बिहार के एकेडमिक कैलेंडर में जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और रामनवमी की छुट्टी खत्म कर दी गई है. वहीं, ईद और बकरीद पर तीन दिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.
बिहार में शैक्षणिक कैलेंडर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. बिहार सरकार पर एक वर्ग विशेष को खुश करने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के शैक्षणिक कैलेंडर में क्या नियम हैं.
यूपी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों की बात करें तो इस साल रामनवमी के अवसर पर 30 मार्च 2023 को छुट्टी दी गई थी. वहीं, बकरीद के लिए 29 जून को और ईद-उल-फितर पर 22 अप्रैल को स्कूलों में एक-एक दिन की छुट्टियां थीं. रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त को भी छुट्टी मिली थी. हालांकि, यूपी में अगले साल यानी 2024 के कैलेंडर का इंतजार किया जा रहा है.
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जारी इस साल के कैलेंडर में भी 30 मार्च को रामनवमी के दिन और 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर छुट्टी थी. वहीं, ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के अवसर पर 29 जून को एक दिन की और 22 अप्रैल को परशूराम जयंती ईद-उल-फितर की छुट्टी थी. बिहार में जन्माष्टमी के अवसर पर छुट्टी नहीं मिलेगी. जबकि एमपी में इस साल 7 सितंबर को जन्माष्टमी के लिए ही छुट्टियां थीं.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
