• June 6, 2026 11:49 am

मार्च 2020 में 4.09 करोड़ डीमैट अकाउंट थे, जो अब बढ़कर 8.97 करोड़ हुए

Share More

16 अप्रैल 2022 | मार्च 2020 में कोरोना महामारी उभरने के बाद देश में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मार्च 2020 तक देश में 4.09 करोड़ डीमैट अकाउंटते थे। यह मार्च 2022 में 2.19 गुना बढ़कर 8.97 करोड़ हो गए। यानी बीते दो साल में हर महीने 20 लाख से ज्यादा डीमैट अकाउंटते खुले हैं।

यही नहीं, इन अकाउंट्स के जरिए शेयर बाजार में लगी राशि भी दोगुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यह जानकारी एनएसडीएल और सीडीएसएल के ताजा आंकड़ों से सामने आई है।

70% ग्राहकों ने पहली बार निवेश किया
आंकड़ों के अनुसार, नए डीमैट अकाउंट खुलवाने वाले 80% से अधिक ग्राहक टियर -2 और टियर -3 शहरों से हैं। जबकि 70% ने पहली बार निवेश किया है।

आसानी से निवेश के कारण बढ़ी निवेशकों की संख्या
डीमैट अकाउंट्स में बढ़ोतरी के पीछे स्मार्टफोन के इस्तेमाल में वृद्धि, डिजिटल प्लेटफार्म से ग्राहकों की आसान पहुंच के अलावा शेयर मार्केट से आकर्षक रिटर्न मिलना प्रमुख कारण हैं।

30 जून तक KYC जरूरी
सेबी ने मौजूदा डिमैट अकाउंट के KYC करने की समयसीमा को 30 जून 2022 तक बढ़ा दिया है। यानी अब आप डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की KY 30 जून तक करा सकेंगे। पहले ये समयसीमा 31 मार्च 2022 थी। अगर आपने अब तक KYC नहीं कराई है ताके जल्द करा लें।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *