• July 3, 2024 4:12 am

इस गणेश चतुर्थी बप्पा को घर बुलाने के लिए ऐसे सजाएं उनका मंदिर,

27 अगस्त 2022 | देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बप्पा के भक्त बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश के भक्त उन्हें अपने घर बुलाने के लिए घर और मंदिर को बेहद खूबसूरत ढ़ंग से सजाते हैं। अगर आप भी अपने मंदिर को सजाने के लिए सोशल मीडिया पर टिप्स खोज रहे हैं तो ये डेकोरेशन आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस गणेश चतुर्थी आप अपने मंदिर को खूबसूरत तरीके से कैसे सजा सकते हैं।

गणेश चतुर्थी पर बप्पा के मंदिर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

रंग बिरंगे कागजों से डेकोरेशन-
गणपति के पीछे बैग्राउंड को आप रंग बिरंगे फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट से तरह-तरह के फूल पत्तियों के डिजाइन और झालर बना कर सजा सकते हैं। कई दिनों तक ये डेकोरेशन खराब भी नहीं होगा और बहुत ही खूबसूरत लगेगा। कागज के रंगबिरंगे पंख भी बनाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा छतरी, तितलियां, फूल, पत्तियां बनाकर लगाए।

फूलों से सजाएं-
अपने घर और मंदिर को सजाने के लिए आप गेंदा या गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मंदिर को सजाने के लिए ढेर सारे फूल खरीदें, उनसे माला बनाएं और अपने मंदिर को सजाएं।

लाइट्स का इस्तेमाल-
गणपति पंडाल सजावट के लिए आप बहुत सारी एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मंदिर खूबसूरत तो लगेगा ही, साथ ही रंग-बिरंगी रोशनी से त्योहार की खुशी भी दोगुनी हो जाएगी।

पौधों से सजाएं-
इस साल गणेश उत्सव पर अपने घर को सजाने के लिए आप भगवान गणेश को प्रिय गुड़हल और गेंदे का पौधी भी लगा सकते हैं।

गुब्बारों से करें सजावट-
गणपति उत्सव में आप गुब्बारों से घर के मंदिर की सजावट कर सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों से दीवारों को सजा सकते हैं या दो रंग के गुब्बारे भी सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

दुपट्टे से सजाएं-
गणेश उत्सव पर आप भगवान गणेश के सिंहासन और उसके आस-पास के हिस्से को रंग-बिरंगे दुपट्टे से भी सजा सकते हैं। इससे मंदिर का लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आप इन दुपट्टों से अलग-अलग डिजाइन बनाकर भी हैंग कर सकते हैं।

रंगोली बनाएं-
घर पर पूजा हो या कोई उत्सव, उस दिन आंगन में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। गणेश पूजन के दौरान भी आप मंदिर और उसके आस-पास रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर घर के लुक को अच्छा कर सकते हैं।

दीयों का इस्तेमाल-
गणेश चतुर्थी पर मंदिर की रंग-बिरंगी सजावट के लिए आप रंगीन दीये और मोमबत्तियां चुन सकते हैं। आप अपनी गणेश पूजा की थाली की सुंदरता को बढ़ाने के लिए उसे दीयों से भी सजा सकते हैं।

सोर्स:–” हिंदुस्तान” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *