• June 6, 2026 1:39 am

सीवान में डॉक्टर की फरमाइश पर सुनाया- बहारों फूल बरसाओ..मेरा महबूब आया है

Share More

23 फ़रवरी 2023 | सीवान में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान एक मरीज का गाना गाते वीडियो सामने आया है। ये ऑपरेशन मंगलवार को सीवान सदर अस्पताल में किया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मुअज्जम अकबर ने बताया कि ऑपरेशन के नाम से 70 साल के बुजुर्ग बहुत डरे हुए थे।

मैंने उनसे गाना गाने को कहा तो उन्होंने रफी का गाना बहारों फूल बरसाओ…मेरा महबूब आया है, गुनगुनाना शुरू कर दिया। इससे उनका डर कम हुआ और हम ठीक से ऑपरेशन कर पाए।

सीवान सदर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर रहा था। इसमें एक बुजुर्ग भी पहुंचे। डॉक्टर मुअज्जम अकबर ने बताया कि वो ऑपरेशन के लिए आए तो मुझसे कई तरह के सवाल कर रहे थे। ऑपरेशन को लेकर वो बहुत डरे हुए थे। मैंने उन्हें समझाया कि कुछ नहीं होगा सब ठीक से हो जाएगा। आप बस हिम्मत रखिए।

डॉक्टर की फरमाइश पर सुनाया गाना

डॉक्टर मुअज्जम अकबर ने बताया कि ये वीडियो दो दिन पुराना मंगलवार का है। अस्पताल के स्टाफ ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। ऑपरेशन के दौरान मरीज काफी घबराए हुए थे। तब मैंने उनके डर को कम करने और ध्यान बांटने के लिए उन्हें गाना सुनाने को कहा। तब बुजुर्ग मरीज ने मुझे गाना सुनाया। इस दौरान मैंने उनकी आंखों का सफल ऑपरेशन भी किया।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *