• June 6, 2026 3:54 pm

यूक्रेनी आर्मी ने एक रात में मार गिराए रुसी आर्मी की एक मिसाइल और 20 ड्रोन्स

Share More

15 जून 2023 ! रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 15 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुआ यह युद्ध अभी भी जारी है।

इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी हैं

और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, बड़ी तादाद में लोग यूक्रेन को छोड़कर दूसरे देशों में जाने के लिए मजबूर भी हुए हैं।

एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में अब तक रूस ने यूक्रेन पर कई बार तगड़े हमले किए हैं। पर अब इस युद्ध में यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है

और साथ ही अपना डिफेंस भी बढ़ा दिया है। यूक्रेन की आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने देर रात रुसी आर्मी की 1 मिसाइल और 20 ड्रोन्स को मार गिराया।

सोर्स :- ” पत्रिका”                                 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *