• May 4, 2024 5:27 pm

UP Police Exam- उत्तर प्रदेश पुलिस ASI, SI परीक्षा तारीख और शहर जल्द होंगे घोषित, एडमिट कार्ड डाउनलोड इस दिन से

22  नवम्बर2021 | UP Police ASI, SI Exam 2021: दिसंबर से पहले सप्ताह में आयोजित की जाने वाली यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किये उम्मीदवार अपने लिए आवंटित परीक्षा तारीख और परीक्षा शहर की जानकारी जल्द ही ले पाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा 18 नवंबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 और 5 दिसंबर 2021 को किया जाना है। दो चरणों (तारीखों) पर आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा में किस उम्मीदवार को कौन सी तिथि आवंटित की गयी है, इसके लिए बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। यूपीपीआरपीबी के नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर जल्द ही जारी जाने वाली पीडीएफ फाइल से अपना एग्जाम डेट और एग्जाम सिटी जान पाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

मॉक टेस्ट का लिंक भी होगा एक्टिव

यूपीपीआरपीबी ने एसआई और एएसआई पदों के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा प्रकृति की जानकारी हेतु मॉक टेस्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। बोर्ड के नोटिस के अनुसार एग्जाम डेट और सिटी जारी किये जाने के साथ ही साथ यानि परीक्षा से 10 दिन पहले, मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव किया जाएगा।

यूपी पुलिस ASI, SI एडमिट कार्ड डाउनलोड इस दिन से

इसके अतिरिक्त, UPPRPB ने अपने नोटिस में यूपी पुलिस ASI, SI एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराये जाने की तारीख की भी घोषणा की थी। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा), सर्तकता अधिष्ठान यूपी लखनऊ में पुलिस उप निरीक्षक और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लिपिक के पदों के लिए आवेदन किये उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा तारीख से 3 दिन पूर्व अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। UPPRPB द्वारा ASI, SI एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

Source :-“जागरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *