• June 7, 2026 11:32 am

Uttarakhand Police Recruitment 2021- खुशखबरी, उत्‍तराखंड में 1521 पुलिस कांस्टेबल पदों पर जल्‍द होगी भर्ती- यहां देखें डिटेल

Share More

13 नवम्बर 2021 | Uttarakhand Police Recruitment 2021: उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर बेरोजगारों का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि करीब सात साल से प्रदेश में पुलिस भर्ती नहीं हुई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी से ने कहा कि जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल कहते हैं कि आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने कहा कि इसी माह गृह विभाग से उम्र सीमा में छूट का जवाब आ जाएगा और कुछ दिन बाद विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। राम कंडवाल ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट में पुलिस विज्ञप्ति जारी करने और उम्र सीमा में बदलाव के लिए याचिका डाली थी, लेकिन हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार का मामला बताते हुए इसे खारिज कर दिया था।

आयोग के अध्यक्ष एस. राजू ने बेरोजगारों के हित में सरकार से आयु सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा। राम कंडवाल ने कहा कि संतोष बड़ोनी के साथ मुलाकात सकारात्मक रही और इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है, जिसमें सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी जो पुलिस विभाग कराएगा।

उन्‍होंने कहा कि वे पिछले दो साल से पुलिस भर्ती आयोजित करने और आयु सीमा बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके साथ ही पांच साल से ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे फारेस्ट गार्ड चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति पत्र भी आयोग एक से दो दिन के भीतर विभाग को भेज देगा, जिसके कुछ दिन बाद सभी अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग मिल जाएगी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि आयोग ने सरकार को अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष करने संबंधी पत्र भेजा है। जैसे ही सरकार अनुमति देगी है आयोग विज्ञप्ति जारी कर देगा।

Source :-“जागरण”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *