• June 8, 2026 6:12 pm

कृषि, पशुपालन समेत कई विभागों में वैकेंसी, सैलरी होगी 90 हजार से ज्यादा, जल्द करें आवेदन

Share More

अक्टूबर 10 2023 ! अगर आप कृषि के क्षेत्र में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती हैं. उत्तराखंड सरकार की तरफ से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सरकारी विभाग में नौकरी का अच्छा ऑफर है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ कृषि, बागवानी, पशुपालन विभाग में आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ हैं.

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2023 से लेकर 27 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 645 पदों को भरा जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें. इस भर्ती के जरिए इच्छुक उम्मीदवारों का सिलेक्शन ग्रुप सी संयुक्त प्रतियोगिकता परीक्षा 2023 के जरिए कराया जाएगा.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की तरफ से जारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एजुकेशन क्वालिफिकेशन की योग्यताओं को भी पूरा करना होगा. उम्मीदवारों बायोलॉजी और एग्रीकल्चर से ग्रेजुएट होने चाहिए. साथ ही प्रादेशिक सेना में दो साल तक की न्यूनतम अवधि सेवा की हो. इसके अलावा कैडेट कोर का (बी) या (सी) सर्टिफिकेट होनी चाहिए.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *