• June 5, 2026 4:38 pm

विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार*

Share More

25 जनवरी 2024

कोरबा *विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार*

*,होस पाइप टूटने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही*

मवेशी के चलते घटना घटने की *बात आ रही सामने* ,

कोरबा।कोरबा में यात्रियों से भरी कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। हाउस पाइप टूटने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।इस घटना के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप के स्थिति निर्मित हो गई और यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई मवेशी के ट्रेन के सामने आ जाने के कारण हादसा हुआ है कपड़े बांधकर जैसे तैसे हाउस पाइप को ठीक किया गया उसके बाद चांपा स्टेशन में ट्रेन का मरम्मत किया गया फिर उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों ने बताया कि कोरबा विशाखापट्नम लिंक एक्सप्रेस से सवार होकर कर अपने गंतव्य के लिए जा ही रही थे कि मड़वारानी बरपाली के मध्य यह हादसा हुआ बिना स्टेशन के ही रास्ते मे ट्रेन के रूक गया और हाउस पाइप से प्रेसर रिलीज का आवाज आने लगा जिसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर कर देखने लगे जिसके बाद ट्रेन चालक और अन्य कर्मी मौके पर पहुचे और घटनाक्रम की जानकारी ली जहाँ पाइप को किसी तरह कपड़े से बांघा गया और आगे रवाना किया गया।जहाँ चंपा रेलवे स्टेशन पहुंचने आगे मरम्मत क्या शुरू किया गया।

कुछ समय के लिए यात्रियों को लगा की यात्री ट्रेन का पहिया पटरी से नीचे उतर गया होगा।

वही रेलवे की माने तो मवेशी के आने के चलते ये घटना घटी है पाइप फस गया और निकल गया।

स्रोत-

कोरबा ब्यूरो प्रमुख 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *