• June 7, 2026 12:21 am

वन्य जीवों के बीच ट्री हाउस में बिताना चाहते हैं सुकून के पल, तो केरल के इस शहर की करें सैर

Share More

अगस्त 1 2023 ! घूमने-फिरने की बात हो, तो कई लोग सबसे पहले विदेश जाने का सपना देखने लगते हैं। कई लोगों का विदेश घूमने का सपना होता है, लेकिन विविधताओं से भरा अपना देश भारत भी खूबसूरती के मामले में विदेशों से कम नहीं है। यहां कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां जाकर आप विदेश तक भूल जाएंगे। केरल, भारत का ऐसा ही एक राज्य है। यहां की खूबसूरती लोगों का दिल मोह लेती है।

यह राज्य प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। यहां न सिर्फ नदी और मसाले के बागान मौजूद हैं, बल्कि कई सारे वन्य जीव भी हैं। साथ ही आप यहां आकर अपने रोज के व्यस्त जीवन से कुछ देर का ब्रेक ले सकते हैं। अगर आप भी केरल की इस खूबी की वजह से यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इस राज्य के एक ऐसे शहर के बारे में, जो अपने ने ट्री हाउस रिसोर्ट के लिए काफी फेमस है।

केरल का शहर थेक्कडी, जिसे पेरियार टाइगर रिजर्व के नाम पर ज्यादा जाना जाता है, वेकेशन के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप न सिर्फ टाइगर रिजर्व, बल्कि अन्य कई जगहों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह दक्षिण भारत के राज्य केरल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के सुंदर दृश्य और समृद्ध जैव विविधता हर किसी का दिल जीत लेती हैं। यहां मौजूद प्रसिद्ध पेरियार टाइगर रिजर्व में आप कई सारे अन्य वन्य, पक्षियों और पौधों की दुर्लभ प्रजातिया भी देख सकते हैं।

जीव-जंतु और पेड़-पौधों के अलावा थेक्कडी अपनी मसालों की खेती के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां कई सारे मसालों में खेती की जाती है, जिनमें इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, सौंफ, लौंग, वेनिला और जायफल आदि शामिल हैं। आप यहां इन मसालों से बन व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं और ट्री हाउस रिसोर्ट में परफेक्ट टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *