• June 5, 2026 10:08 am

तीन महीने बाद आज नहर में छोड़ा जाएगा पानी, आम लोगों और किसानों को मिलेगी राहत

Share More

11 मार्च 2023 |  करीब तीन महीने से सूखी कठुआ कनाल में शनिवार को पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने नहर की सफाई का कार्य पूरा होने पर उसका जायजा लिया और उसके बाद पानी छोड़ने की घोषणा की है। करीब 14 किलोमीटर लंबी कठुआ नहर में सफाई व मरम्मत कार्य के लिए जनवरी महीने में पानी बंद किया गया था।

करीब तीन महीने से सूखी कठुआ कनाल में शनिवार को पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने नहर की सफाई का कार्य पूरा होने पर उसका जायजा लिया और उसके बाद पानी छोड़ने की घोषणा की है। करीब 14 किलोमीटर लंबी कठुआ नहर में सफाई व मरम्मत कार्य के लिए जनवरी महीने में पानी बंद किया गया था।

लेकिन इस बार एक महीने पहले पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़ने से पूर्व नहर में जमी गाद को निकालने के लिए इस बार भी जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिसके लिए कुछ स्थानों पर रिपेयर किए गए।

किसानों की मांग को देखते हुए जल्दी छोड़ा पानी

कठुआ कनाल से एक हजार से ज्यादा किसानों को सिंचाई के लिए साल भर पानी मिलता है। इसके चलते कठुआ का क्षेत्र नहर के सिंचाई सुविधा होने से कृषि के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। विभाग के कार्यकारी अभियंता नानक चंद थापा ने बताया कि नहर में सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। किसानों की मांग को देखते हुए पानी जल्दी छोड़ा जा रहा है।

सिंचाई के लिए इस समय पानी की जरूरत

नहर में पानी छोड़ने का एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी हुआ था, लेकिन हेड पर पंजाब की ओर से कुछ काम किया जा रहा था, जिसके चलते 10 दिन देरी से पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने से किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

जिसमें सबसे ज्यादा किसानों को सब्जी की सिंचाई के लिए इस समय पानी की जरूरत है। वहीं कई स्थानों पर अभी भी किसान गेहूं की फसल के लिए सिंचाई की मांग कर रहे हैं। एई रवि सिंह बंदराल ने भी पानी छोड़े जाने की पुष्टि की।

 

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *