10 मार्च 2022 | अग्रवाल समाज दुर्ग महिला मंडल ने अग्रसेन भवन स्टेशन रोड में वुमेंस प्राब्लम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, डॉ. मानसी गुलाटी प्रमुख रुप से मौजूद थे। कार्यशाला में 40 प्लस के बाद होने वाले शारीरिक बदलाव से कैसे तनाव मुक्त व स्वस्थ रख सकते हैं। इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. गुलाटी ने कहा कि सेहत के नाज़ुक दौर में हर पल की कीमत जानने के लिए महिलाओं में भरपूर उत्साह देखा गया है।
कार्यक्रम में महिला मंडल ने महिला सशक्तीकरण की स्वरूप सक्षम, कुशल और आत्मविश्वास से भरी समाज की महिलाओं का सम्मान किया। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही समाज की सभी महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत रेड स्टिकर्स वितरित किए गए। गीले और सूखे कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है वो सफ़ाईकर्मी भी हमारी तरह है। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष संगीता राजगढ़िया, सवेद्धा जैन, रुही अग्रवाल आदि मौजूद थे।
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर दिया गया संदेश
समाज के अध्यक्ष रुंगटा ने इस अवसर पर कहा कि अग्रवाल समाज हर कार्य में अग्रणी रहा है। इसे देखते हुए स्वच्छता का संदेश देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने की जरुरत है। इस दिशा में समाज के लोग आगे आएं। श्रमदान व अन्य माध्यम से अन्य समाजों को जागरूक करने की दिशा में काम करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किए जाने को लेकर संकल्प लिए जाने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान खेल स्पर्धाओं का बी आयोजन
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की उपस्थिति में मजेदार गेम्स भी हुए। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और पज़ल रखे गए वहीं मैसेज प्रदान करते परिवार की महिलाओं के साथ सेल्फी प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसका पुरस्कार वितरण मंच से किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की संरक्षिका, पदाधिकारी महिला मंडल की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम को पूर्णता से संचालित करने का बीड़ा सरोज़ अग्रवाल, पायल अनिल बंसल ने उठाया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’
