• June 7, 2026 4:07 pm

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग वाहनों के लिए ठप

Share More

01 नवंबर 2022| जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। आज से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। उधर, जोजिला दर्रे पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से  कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब रह सकता है। चार नवंबर तक कुछ हिस्सों में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम का ज्यादातर असर कश्मीर घाटी में नजर आएगा।

श्रीनगर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.1 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में सोमवार को दिन शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हालांकि दिन में ठंड में नहीं थी परंतु सुबह और रात को ठंड पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 29.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.0, बटोत में 8.1, कटड़ा में 14.2 और भद्रवाह में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोर्स :-“अमर उजाला”                                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *