• June 7, 2026 12:05 pm

क्या है इस बार आम बजट के मायने ?

ByPrompt Times

Feb 4, 2023
Share More

04 फ़रवरी 2023 | केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के लिए आम बजट पेश कर दिया है. यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत एक साल की अवधि बढ़ाई गई है. अब गरीब परिवार 1 साल तक मुफ्त अनाज का लाभ उठा सकेंगे. वहीं किसानों के लिए भी विशेष घोषणाएं की गई हैं. वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि दुनिया ने माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकता हुआ सितारा है. उम्मीद जताई जा रही है कि अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करेगी जो विश्व की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा है.

बजट के अनुसार केंद्र सरकार का ध्यान रोजगार को बढ़ाने पर है. बजट में  बताया गया कि सरकार ने 220 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगवाईं हैं और 44.6 करोड़ लोगों को पीएम सुरक्षा और पीएम जीवन ज्योति योजना से मिला है. सरकार जन भागीदारी के तहत सबका साथ, सबका विकास के जरिए आगे बढ़ी है. देश की आजादी के अमृतकाल का ये पहला बजट है.  इस बजट के अनुसार कोदो कुटकी को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स का गठन होगा. वहीँ हाइड्रोजन मिशन के 19700 करोड़ रुपये दिए गए हैं. साथ ही हरित विकास पर सरकार का जोर है. गोवर्धन योजना के तहत 500 संयंत्र स्थापित किए जाएंगे. सरकार युवाओं के लिए स्किल यूथ सेंटर बनाने पर जोर देगी और 30 स्किल इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे. इसके प[रव्धनों को देखकर साफ़ संकेत मिलते हैं कि यह बजट विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

सोर्स :-“वी. के. झा


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *