• June 5, 2026 9:48 pm

क्या है विटामिन आईवी थेरेपी, जो त्वचा को बना देती है बेदाग! जानिए एक्सपर्ट से

ByPrompt Times

Aug 12, 2024
Share More

Vitamin IV Therapy: विटामिन आईवी थेरेपी एक तरह की ड्रिप होती है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्किन और हेल्थ का ख्याल रखने के लिए किया जाता है. कई सेलेब्स भी इस थेरेपी को ले चुके हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ये स्किन पर कैसे काम करती है.

 

Vitamin Infusion Therapy: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो विटामिन बेहद अहम हैं. स्किन की डलनेस या एक्ने-पिंपल्स की वजह भी विटामिन की कमी हो सकती है. लोग बेदाग निखार के लिए न जाने कितने ही घरेलू नुस्खे और ब्यूटी ट्रीटमेंट को फॉलो करते हैं. लेकिन कई बार ये सारी चीजें स्किन पर बुरा असर डालती हैं.

दिल्ली की वरिष्ठ ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. नेहा सारस्वत कालराकहती हैं कि आजकल लोग स्किन के लिए विटामिन आईवी थेरेपी भी ले रहे हैं. माना जाता है कि स्किन के लिए ये काफी प्रभावी है. आपको बता दें कि समांथा रुथ प्रभु समेत कई बी टाउन सेलेब्स इस विटामिन थेरेपी को ले चुके हैं. आइए एक्सपर्ट से ही इसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं.

विटामिन आईवी थेरेपी

डॉ. नेहा कहती हैं कि ये एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जिसमें ड्रिप के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में विटामिन पहुंचाया जाता है. अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है और डॉक्टर उसे देखते हैं तो सामान्यतः उसे दवाई या फिर सिरप पिलाने के बजाय ड्रिप के जरिए दवा दी जाती है, जिससे मरीज जल्दी रिकवर हो पता है.

इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब कोई मरीज मुंह से दवा का सेवन नहीं कर पता तो उसे ड्रिप के माध्यम से दवा दी जाती है, जो आसानी से उसके शरीर में पहुंच जाती है. ठीक ऐसे ही स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने के लिए विटामिन आईवी थेरेपी का प्रयोग किया जाता है.

 

SOURCE  –  TV9 BHARAT VARSH

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *