• June 8, 2026 5:34 am

कौन है ये लड़की? जिसने Kedarnath Dham में प्रेमी को किया प्रपोज और बनाई रील, अब हो रहा विवाद

Share More

5 जुलाई 2023 ! केदारनाथ मंदिर के ठीक सामने एक लड़की के अपने प्रेमी को प्रपोज करने का वीड़ियों चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया इसको लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

केदारनाथ मंदिर के ठीक सामने एक जोड़ा लड़की के हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। बस तुरंत ही लड़की अपने घुटनों पर बैठ जाती है और अपने प्रेमी को प्रपोज करती है। लड़की अंगूठी पहना देती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं धार्मिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधि को लेकर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विशाखा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उनकी मां ने उनके एक इंटरव्यू में कहा की आज जो आप विशाखा की सफलता देखते हो उसके पीछे उसकी तीन साल की कड़ी मेहनत है।

उनको मणिपुर सहित कई राज्यों के पर्यटन विभाग की तरफ से राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वह मुम्बई से कन्याकुमारी तक बाइक लेकर गई थी, बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या एक मिलियन से ज्यादा है।

वहीं केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ में कई लोग पर्यटक के रूप में आ रहे हैं, जिससे मार्यादाओं को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस पर रोक लगनी जरूरी है। मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *