• June 7, 2026 12:28 am

Adipurush के बदले डायलॉग जानकर आपको आएगा गुस्सा, कहेंगे- इससे अच्छा तो न ही बदलते!

Share More

23 जून 2023 ! प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आज फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते पूरे हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग और सीन्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बवाल के चलते फिल्म के डायलॉग्स को बदला गया है। डायलॉग बदलने के बाद फिल्म मेकर और मनोज मुंतशिर को लोग ट्रोल कर रहे हैं। लोग फिल्म के निगेटिव रिव्यू दे रहे हैं।

फिल्म मेकर और मनोज मुंतशिर ने ऐलान किया था कि फिल्म के पांच विवादित बयान बदले जाएंगे, जो कि अब बदल भी दिए गए हैं, लेकिन बड़ी बात ये है कि इनमें बहुत ही कम बदलाव किए गए हैं। हर डायलॉग में एक से दो शब्द बदले गए हैं।  ऐसे में हम आपके लिए इन बदले गए डायलॉग्स की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

फिल्म में इंद्रजीत का डायलॉग, ‘ये तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया। मरेगा बेटे आज तू, अपनी जान से हाथ धोएगा।’ इसका विरोध हो रहा था जो अभी भी नहीं बदला गया है। इसमें हनुमान जी को ‘तू’ कहकर संबोधित किया गया था। उसे बदलकर ‘तुम’ कर दिया गया है।

बदा दें, फिल्म में अभी कई ऐसे डायलॉग हैं, जिनको लेकर लगातार आलोचना हुई और उन्हें अभी भी नहीं बदला गया है। अंगद का डायलॉग, ‘रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी जान बचा ले, वरना आज खड़ा है कल लेटा मिलेगा’, नहीं बदला गया है। वहीं रावण का डायलॉग भी नहीं बदला गया है, जो था, ‘अयोध्या में तो वो रहता नहीं, रहता वो जंगल में है और जंगल का राजा तो शेर होता है तो वो राजा कहां का रे।’

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *