• June 9, 2026 6:36 am

कौन बनेगा बिहार कांग्रेस का अगला प्रदेश अध्यक्ष? सोनिया गांधी करेंगी फैसला

Share More

19  सितंबर 2022 | प्रदेश कांग्रेस ने सर्वसम्मति से नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। वहीं एक और प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी की कमान लेने का आग्रह किया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश प्रतिनिधियों की हुई विस्तारित बैठक में ये प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए। प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति, एआईसीसी सदस्यों के निर्वाचन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया। इसका प्रस्ताव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने रखा जिसे कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने समर्थन किया। दूसरा प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने रखा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक राम और विधायक विजय शंकर दूबे ने समर्थन किया।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को सबों ने गर्मजोशी से दोनों हाथ उठाकर स्वीकार किया। अभी तक तीन राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी उनका समर्थन कर दिया है और आज बिहार से भी ऐसा समर्थन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया है।

Source:-“हिंदुस्तान”  

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *