• June 6, 2026 12:29 am

मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली पहली पाकिस्तानी एरिका रॉबिन की क्यों हो रही है तारीफ़?

Share More

नवंबर 21 2023 ! पच्चीस वर्षीय एरिका संगीत और सफ़र में रुचि रखती हैं और वह अल साल्वाडोर में यहां की संस्कृति, खानों और प्रकृति से आनंद ले रही हैं.”

प्रशंसा से भरे इन शब्दों और तालियों की गूंज में पाकिस्तानी मॉडल और फ़ैशन आइकॉन समझी जाने वाली एरिका रॉबिन ‘मिस यूनिवर्स’ के स्टेज पर पूरे विश्वास के साथ गरिमापूर्ण अंदाज़ में चल रही थीं.

मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता की दौड़ में इस साल कुल नब्बे सुंदरियों ने हिस्सा लिया. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के विभिन्न सेगमेंट्स के बाद अब इसका फ़ाइनल एल साल्वाडोर में 18 नवंबर की शाम हुआ,

इससे पहले प्रतियोगिता के दौरान मिस यूनिवर्स के ‘फ़ुल ईवनिंग गाउन’ सेगमेंट में एरिका रॉबिन ने सफ़ेद और सिल्वर कलर का गाउन पहन रखा था और सर को नेट के झिलमिलाते दुपट्टे से ढंका हुआ था.

एल साल्वाडोर में जारी मिस यूनिवर्स के प्रतियोगिता में मौजूद एरिका रॉबिन ‘मिस यूनिवर्स’ में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं.

इस सेगमेंट में एरिका के लिबास को ‘नंबर वन’ का नाम दिया गया. इसे एरिका ने अपनी पहचान भी बताई है.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने इस लिबास के बारे में लिखा है, ”नंबर वन मेरे जीवन में बहुत महत्व रखता है. मैं अपने प्यारे देश पाकिस्तान की एक प्रतिशत अल्पसंख्यक से संबंध रखती हूं जो हमारे झंडे में सफ़ेद रंग का प्रतीक है.”

एरिका के अनुसार, ”मैं पहली मिस यूनिवर्स पाकिस्तान बनी हूं और यहां खड़ा होना और अपने समुदाय की आवाज़ बनना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है.”

ईसाई समुदाय से संबंध रखने वाली एरिका रॉबिन मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का ख़िताब हासिल करने पर बहुत उत्साहित हैं. इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने लिखा है:

”जब मैं छोटी थी तो मैं हमेशा मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिताओं को देखकर सोचती थी कि पाकिस्तान की कोई महिला अपनी तरह की शानदार ओलंपिक्स में शामिल क्यों नहीं हो सकती लेकिन मुझे इस बात का भी दिल से विश्वास है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं.”

”अब मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का ख़िताब पाने और अपने प्लेटफ़ॉर्म को अच्छे और सकारात्मक बदलाव के लिए इस्तेमाल करने पर मुझे पक्का विश्वास हो गया है कि सपने सच भी होते हैं.”

एरिका रॉबिन अमेरिका में जारी मिस यूनिवर्स 2023 की प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में पाकिस्तान की संस्कृति को उजागर कर रही हैं.

एरिका के समर्थकों का कहना है कि संभव है कि उनके स्विमिंग के इस लिबास ने उन लोगों को जवाब दे दिया जो उनके चुने जाने पर भारी विरोध कर रहे थे.

ध्यान रहे कि प्रतियोगिता से पहले बीबीसी से बात करते हुए एरिका रॉबिन ने कहा था, ”मेरे विचार में वह यह समझ रहे हैं कि मैं मर्दों से भरे एक कमरे में स्विमिंग सूट में परेड कर रही हूंगी.”

एरिका को अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ा

यह पहली बार है कि पाकिस्तान के पुरातन पंथी समझे जाने वाले समाज में किसी महिला ने सौंदर्य की इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया हो.

एरिका के लिए मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का यह सफ़र कुछ आसान न था और इसके लिए उनके विरोध में उस समय से आवाज़ उठनी शुरू हो गई थी जब वह उन प्रतियोगिताओं के लिए चुनी गई थीं.

सोर्स :-“BBC  न्यूज़ हिंदी”                                  


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *