• June 4, 2026 11:11 am

बिन बुलाए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली क्यों जा रहे चीन? क्या कोई साजिश रच रहा पड़ोसी मुल्क

ByPrompt Times

Oct 29, 2024
Share More

 नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली जल्द ही अपने पहले आधिकारिक यात्रा पर चीन जाने की योजना बना रहे हैं.

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली जल्द ही अपने पहले आधिकारिक यात्रा पर चीन जाने की योजना बना रहे हैं. नेपाली प्रधानमंत्री कार्यालय के एक उच्चस्तरीय सूत्र का हवाला देते हुए ‘माई रिपब्लिका’ अखबार ने यह जानकारी दी. बताया गया है कि नेपाली विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा की तैयारी सरकार के नए कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के पहले प्रस्तावित कर रहा है.

बिन बुलाए चीन के दौरे पर जा रहे ओली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली बिन बुलाए चीन के राजकीय दौरे पर जाने वाले हैं. इस संबंध में जब नेपाली विदेश मंत्रालय से टिप्पणी के लिए संपर्क करने की अखबार ने कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला. वहीं, विदेश मंत्रालय के एक उच्चस्तरीय सूत्र ने जानकारी दी है कि केपी ओली के प्रधानमंत्री पदग्रहण करने के बाद अभी तक न तो भारत ने और न ही चीन ने आधिकारिक यात्रा के लिए निमंत्रण दिया है. हालांकि पीएम ओली की प्रस्तावित चीन यात्रा पदभार ग्रहण करने के बाद पड़ोसी देश की पहली यात्रा होगी.

यूएस में हुई थी पीएम मोदी और ओली की मुलाकात

प्रधानमंत्री केपी ओली ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम ओली ने नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया था. ‘माई रिपब्लिका’ अखबार के अनुसार, पीएम ओली का चीन दौरा नवंबर में संभावित है. हालांकि अभी तक तारीखें तय नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री केपी ओली की संभावित यात्रा को सफल बनाने क लिए तैयारियां की जा रही हैं.

नेपाल और चीन बीआरआई समझौके पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री केपी ओली नेपाल और चीन बेल्ट एंड रोड पहल के सफल कार्यान्वयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. बता दें कि साल 2017 में नेपाल और चीन के बीच समझौता होने के बाद से अब तक इस ओर कोई पहल नहीं की है.


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *