• June 8, 2026 1:11 pm

गिरफ्तारी की भी करेगी मांग; महिला प्रकोष्ठ हुआ सक्रिय; AAP भी करेगी प्रदर्शन

Share More

05  जनवरी 2023 |  हरियाणा मंत्री और जूनियर महिला कोच मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) आज राजभवन कूच करेगा। इनेलो महिला प्रकोष्ठ संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस मामले में राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई है। आप नेता जिलों के साथ ही प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

इनेलो महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सुबह 11:15 बजे प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी और प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला के साथ राजभवन की ओर कूच करेंगे।

AAP की राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी
हरियाणा में आप भी संदीप सिंह मामले में राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में है। आप नेताओं के अनुसार आंदोलन की रणनीति तैयार हो चुकी है। पहले जिला स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। आप नेता अनुराग ढांडा पहले ही इस मामले की जांच सिटिंग जज से कराने की मांग कर चुके हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा का मिला साथ
हरियाणा में महिला कोच को संयुक्त किसान मोर्चा का भी साथ मिल चुका है। मोर्चा कोच के समर्थन में 26 जनवरी को जींद में बड़ी महापंचायत आयोजित होगी। इसमें प्रदेश भर से किसान शिरकत करेंगे। इस मौके पर किसान नेता अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद करेंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *