दिल्ली (Delhi) बीजेपी (BJP) के विधायकों (MLAs) ने केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) को बर्खास्त (Sacked) करने की मांग की है. इस सबंध में दिल्ली बीजेपी विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था. अब राष्ट्रपति सचिवालय ने इस पर संज्ञान लिया है.
आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। इस बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा है। ताजा मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को गृह मंत्रालय को भाजपा विधायकों की चिट्ठी भेजी है। इससे पहले 30 अगस्त को भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा था।
आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने बार-बार सीएम केजरीवाल द्वारा जेल से दिल्ली सरकार चलाने की बात दोहराई है।
बर्खास्त करें दिल्ली सरकार- बीजेपी
ताजा मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को गृह मंत्रालय को भाजपा विधायकों की चिट्ठी भेजी है।इससे पहले, 30 अगस्त को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने दिल्ली में संवैधानिक संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार बर्खास्त करने की मांग की थी।
‘कर्ज में डूबा है दिल्ली जल बोर्ड’
विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के भाजपा विधायकों और पूर्व AAP विधायक और मंत्री राज कुमार आनंद के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की. उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है, क्योंकि कोई भी सरकारी विभाग कारगर ढंग से काम नहीं कर रहा है. दिल्ली जल बोर्ड कर्ज में डूबा हुआ है, सड़कें खस्ताहाल हैं, घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. सलाखों के पीछे होने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लालच ने राष्ट्रीय राजधानी में कई समस्याएं पैदा कर दी हैं.’
SOURCE – (PROMPT TIMES)
