• June 7, 2026 3:22 am

हर्षोल्लास के साथ पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए हुई रवाना

Share More

अगस्त 28 2023 ! पुंछ में श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से हर्षोल्लास के साथ पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है।

सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व आज पुंछ नगर स्थित श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती का चांदी की प्रतीक छड़ी मुबारक यात्रा श्री बुढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व सुबह सात बजे वैदिक मंत्रों के साथ छड़ी पूजन किया गया। इसके उपरांत भक्तों के दर्शन के लिए छड़ी मुबारक को सभागार में रखा गया, जहां पर प्रवचन भी हुए।

फिर छड़ी मुबारक को दशनामी अखाड़ा मंदिर के द्वारा लाया गया। जहां पर पुलिस की तरफ से छड़ी को सलामी दी गई। इसके उपरांत भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच छड़ी मुबारक यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए रवाना हुई।

सोर्स :-“अमर उजाला”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *