23 नवम्बर 2021 | महानगर के मां फ्लाईओवर के नाम बोर्ड पर लिखी ‘मां’अब दूर से ही दिख जाएगा। नी नीले और सफेद रंग के इस बोर्ड से पूरा फ्लाईओवर पटा हुआ है। हालांकि अभी और काम होने बाकी है। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने हाल में ही हावड़ा की प्रशासनिक बैठक में मां फ्लाईओवर को लेकर केएमडीए की सीईओ अंतरा आचार्य से कहा था कि मां फ्लाईओवर के नाम बोर्ड पर धूल जम गयी है जिससे मां लिखा हुआ दिखाई नहीं देता है। इसके जवाब में अंतरा ने कहा था कि जनवरी में रंग कराया गया था और एक बार रंग कराया जाएगा। सीएम के इस निर्देश के साथ मां फ्लाईओवर पर काम शुरू हो गया है। अंतरा आचार्य ने कहा कि, सीएम के निर्देश के साथ ही काम कर लिया गया है। यह साफ सफाई का काम था। यह अक्सर ही की जाती है। धूल के कारण बोर्ड नहीं दिखाई दे रहा था।
लगाये गये कई नये मां नाम से बोर्ड
करीब 9 कि.मी. से अधिक लंबे इस फ्लाईओवर पर बोर्ड लगाये गये हैं। हालांकि कई बोर्ड टूटे भी दिखे हैं जिसकी मरम्मत की जायेगी। इसके साथ ही पतंग के मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाईओवर के एक हिस्से में फेंसिंग का काम भी चल रहा है। केएमडीए अधिकारी तथा कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दुर्घटनाओं वाली जगहों को चिंह्वित की गयी है।मां फ्लाईओवर के अलावा द्वितीय हुगली सेतु को भी रंगने के लिए सीएम ने निर्देश दिया है। बीजीबीएस से पहले कई रास्तों एवं फ्लाईओवर को चकाचक किया जाएगा। किसी भी ब्रिज या फिर फ्लाईओवर के नीचे पीच को जलाने या फिर अन्य किसी भी तरह का जलावन करने पर कार्रवाई हो सकती है।
Source :-“जागरण”
