• June 5, 2026 6:34 am

नए फीचर से चैटजीपीटी हो गया है इंसानी दिमाग से तेज? इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

ByPrompt Times

May 1, 2024 ##ChatGPT
Share More

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की दुनिया में जब से चैटबॉट चैटजीपीटी ने कदम रखा है, तभी से एआई सेक्टर पूरी तरह से बदल गया है। एआई के लगातार बढ़ते इस्तेमाल से कई कंपनियों ने इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर ली है। ऐसे में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर उतार दिया है। इस फीचर का नाम है चैटजीपीटी मेमोरी। इस फीचर की सहायता से अब यूजर्स के कई सारे कार्य आसान हो जाएंगे। इस फीचर का फायदा केवल चैटजीपीटी प्लस यूजर्स को ही मिलेगा।

चैटजीपीटी मेमोरी फीचर का फायदा

गौरतलब है कि चैटजीपीटी ने इस फीचर को फरवरी महीने तक सिर्फ सीमित यूजर्स तक के लिए जारी किया था। मगर अब ये फीचर सभी प्लस यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। चैटजीपीटी के मुताबिक, इस फीचर को लाने से अब यूजर्स को पहले से बेहतर चैटिंग के लिए सुझाव मिलेंगे।

मेमोरी फीचर की खूबियां

चैटजीपीटी के अनुसार, मेमोरी फीचर यूजर्स की चैट को रिकॉर्ड करेगा। सभी डिटेल स्टोर करने के बाद ये फीचर यूजर्स को उससे जुड़ी हुई जानकारी और सुझाव देगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स को बेहतर पर्सनल एक्सपीरियंस मिलेगा। मेमोरी फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि यूजर्स इससे कुछ भी याद रखने के लिए कह सकते हैं। साथ ही ये भी पता कर सकते हैं कि चैटजीपीटी के मेमोरी फीचर को क्या-क्या याद है।

नए फीचर में मिलेंगे ये सारे लाभ

यूजर्स इस फीचर के जरिए चैटजीपीटी को किसी खास बात को भूलने के लिए भी कह सकते हैं। इसके अलावा मैनेज मेमोरी सेटिंग में जाकर इस फीचर को हमेशा के लिए बंद भी कर सकते हैं। यहां पर आपको बता दें कि जब भी मेमोरी फीचर बंद होगा, तो ये फीचर यूजर्स की किसी भी बात को याद नहीं रखेगा। वहीं, मेमोरी फीचर की मदद से यूजर्स किसी खास चैट को सुन सकते हैं, देख सकते हैं और उसे अपनी मर्जी से हमेशा के लिए डिलीट भी कर सकते हैं।
source amar ujala

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *