• June 10, 2026 12:09 am

भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की जीत से भाजपा त्रिपुरा में लगातार दूसररी बार बनाएगी सरकार

Share More

03 मार्च 2023 | भारतीय जनता पार्टी, त्रिपुरा में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नई सरकार के गठन के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी-आईपीएफटी गठबंधन ने 32 सीटें जीती हैं जो कि 60 सदस्‍यों की विधानसभा में बहुमत के 31 के आंकड़े से एक अधिक है। निर्वाचन आयोग द्वारा कल घोषित परिणामों के अनुसार पहली बार चुनाव लड़ रही तिपरा मोथा पार्टी ने 42 उम्‍मीदवार खड़े किए जिनमें से 13 सीटों पर उसे विजय मिली। तिपरा मोथा पार्टी सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने 11 सीटें जीती जबकि कांग्रेस को तीन सीट पर विजय मिली। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेतृत्‍व में वाम मोर्चा ने 47 उम्‍मीदवार खड़े किए थे जबकि कांग्रेस के लिए 13 सीटें छोड़ी थी।

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी इंडि‍जिनियस फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने दक्षिणी त्रिपुरा में जोलियाबाड़ी सीट पर जीत दर्ज की। त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस ने धुंआधार प्रचार किया लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल सकी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मानिक साहा सहित उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी रतनलाल नाथ और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक विजयी रहीं।

सोर्स :-“वी. के. झा   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *