• May 4, 2024 8:44 am

महिलाओं की हर क्षेत्र में अहम भागीदारी ही महिला सशक्तिकरण: नवीन गोयल

17 मार्च 2023 |  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मां नंदा देवी जी के मंदिर में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। मां नंदा देवी जी को नमन करते हुए उन्होंने यहां नारी शक्ति को भी नमन करते हुए कहा कि आज महिलाओं ने खुद को मजबूती से समाज में स्थापित किया है |

इस अवसर पर प्रीतम सिंह भाटी, इंदु गोयल, अनिल भाटी, राहुल वर्मा, रणवीर चौधरी, मनोज झा, केडी दत्त, पिंकी यादव, नीतू सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे। नवीन गोयल ने आगे कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति में ही है कि यहां नारियों को देवी का दर्जा प्राप्त है। यहां देवी की अलग-अलग स्वरूप में पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक सराहनीय काम किए हैं। नारी की प्रगति पर ही समाज व देश की प्रगति निर्भर करती है। हर क्षेत्र में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी है। नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, देशभर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जहां वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बना रही हैं, वहीं हरियाणा में अफसरशाही में भी महिलाओं की अहम भूमिका है। विभिन्न विभागों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया कि गुरुग्राम की सुरक्षा की कमान पुलिस आयुक्त के रूप में आईपीएस कला रामचंद्रन को सौंप रखी है। नवीन गोयल ने शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को भी उनके जन्मदिन पर उनके साहस और शौर्य की सराहना की।

महिलाएं अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहम रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। नवीन गोयल ने कहा कि वैसे तो हमें हर दिन महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित करना चाहिए। महिला दिवस के दिन पर खासतौर पर हमें अपने घर की महिलाओं को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए। हम अपने जीवन में महिलाओं के योगदान का कर्ज कभी नहीं चुका सकते। नवीन गोयल ने महिलाओं के घर से लेकर प्रोफेशनल कार्य को सेल्यूट करते हुए कहा कि घर और कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाकर महिलाएं दोहरी भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उनका हर काम बेहतर होता है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *