• June 7, 2026 11:32 pm

आई. पी. एल. क्रिकेट टूर्मामेंट शुक्रवार से शुरू हो रहा

ByVibhash Kumar Jha

Mar 31, 2023
Share More

मुम्बई  31 मार्च।  आई. पी. एल. क्रिकेट टूर्मामेंट आज  आज शाम से  शुरू हो रहा है। पहला मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच मुम्बई इंडियंस को पांच खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को मुम्बई की कमान संभाले हुए 10 वर्ष पूरे हो जाएंगे। पांच खिताबों के साथ वह टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आई. पी. एल. के कुछ मैच नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा कुछ मैचों में आराम करने का फैसला कर सकते हैं। आई. पी. एल. के फाइनल के सिर्फ नौ दिन बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल है। आईपीएल का फाइनल 28 मई को होगा। भारत ने करीब 10 साल से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को उम्मीद होगी कि वह इस सूखे को खत्म करें।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का 2019-2021 के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा इस साल एशिया कप और 50 ओवर वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसी को देखते हुए रोहित दूरअंदेशी दिखाते हुए आईपीएल के कुछ मैचों से ब्रेक ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस का पहला मैच रविवार 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा। (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *