• June 5, 2026 9:43 pm

सिंधु और श्रीकांत मैड्रिड मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

Share More

नई दिल्ली 31 मार्च। (वी.के. झा) , नई दिल्ली 31 मार्च। महिला सिंगल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में सिंधु ने आज इंडोनेशिया की पुत्री कुसमा वर्दानी को लगातार गेम में 21-14, 21-16 से हराया। क्‍वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की मिया ब्लिकफेत से होगा। पुरूष सिंगल्‍स के प्रीक्‍वार्टर फाइनल में किदांबी श्रीकांत ने बी. साईं प्रणीत को 21-15, 21-12 से हराकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्‍वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना जापान के केंता निशिमोतो से होगा।

(वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *