• May 8, 2024 12:59 pm

अब तक मिले 1.83 लाख आवेदन, 12 वीं के अलावा ये डिप्लोमा करने वाले भी 5 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

1 जुलाई 2022 | भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती 2022 के लिए महज 6 दिन में 1.83 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 2022 के लिए 24 जुलाई को आवेदन का लिंक एक्टिव किया था। भारतीय वायुसेना में अब तक कुल 1,83,634 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अग्निवीर वायु भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई 2022 को बंद हो जाएगी। इसके बाद अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को किया जाएगा।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न डिप्लोमा कोर्स करने वालों के पास भी अग्निवीर बनने का मौका है। इसके अलावा भी कौन कौन से डिप्लोमा कोर्स करने वाले अग्निवीर वायु भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु के ऑफिशियल पोर्टल पर दी है।

मैकेनिकल स्ट्रीम

  1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  2. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डिजाइन और ड्रॉफ्टिंग)
  3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (फाउंड्री टेक्नोलॉजी)
  4. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (मशीन टूल मेंटिनेंस और रिपयेर्स)
  5. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग)
  6. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (टूल एंड डाई)
  7. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन)
  8. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (फैब्रिकेशन टेक)
  9. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (सीएडी/सीएएम डिजाइन एवं रोबोटिक्स)
  10. मैकेनिकल (एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी)
  11. मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी
  12. प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
  13. ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  14. रेफ्रीजेरेशन एंड एयर कंडिशनिंग में एडवांस डिप्लोमा
  15. मेकाट्रोनिक्स

इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / आईटी स्ट्रीम

  1. इलेक्ट्रानिक्स
  2. एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  4. इलेक्ट्रॉनिक्स (माइक्रोप्रोसेसर)
  5. इलेक्ट्रॉनिक्स और एवियोनिक्स
  6. इलेक्ट्रॉनिक्स (फाइबर ऑप्टिक्स)
  7. इलेक्ट्रॉनिक्स (रोबोटिक्स)
  8. इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग
  9. इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  10. इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स
  11. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  12. इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  13. इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी
  14. इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग
  15. टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी
  16. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  17. कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  18. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  19. कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *