• June 6, 2026 2:18 pm

12 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल; MLA मंडावी बोले-ये प्रभारी भी होंगे फ्लॉप

Share More

31 मई 2023 ! छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने स्वागत किया। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर बीजापुर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में उनके आने से पहले पार्टी को झटका लगा है। विधायक विक्रम मंडावी ने ओम माथुर को लेकर कहा कि, भाजपा के ये प्रभारी भी फ्लॉप होंगे।

बीजापुर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे टंकेश्वर कुमार देवांगन, धीसुराम यादव, सूरज मंडावी, निरूपेंद विश्वास, अनुज समरथ, राहुल नायक, विजय नायक, महेश कुंजाम, राजू कुंजाम, सुकराम, संदीप हपका, एलियास खान ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वे कांग्रेस की रीति नीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक विक्रम मंडावी के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रभावित हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा छोड़कर पार्टी में आए सभी कार्यकर्ताओं को गमछा पहना कर विधिवत प्रवेश कराया। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। एक सवाल के जवाब में विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से पहले तीन प्रभारियों को नियुक्त कर चुकी है और वे सभी फ़्लॉप हुए हैं। ओम माथुर भी फ़्लॉप होकर वापस जाएंगे।

सोर्स :-“अमर उजाला”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *