• May 1, 2024 8:53 pm

मलकानगिरी से भद्राचलम के बीच 2800 करोड़ की लागत से बिछेगी 173.41 किलोमीटर नई रेललाइन

ByADMIN

Jan 8, 2024 ##prompt times

8जनवरी 2024 ! मलकानगिरी से भद्राचलम के बीच 2800 करोड़ की लागत से बिछेगी 173.41 किलोमीटर नई रेललाइन मलकानगिरी दक्षिण बस्तर के सुकमा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर है। मलकानगिरी-भद्राचलम रेललाइन परियोजना को पिछले साल नौ सितंबर 2021 को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलते ही सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया था। वाल्टेयर रेलमंडल में प्रस्तावित इस नई रेललाइन में 48 वृहद और 165 छोटे पुल-पुलियों का निर्माण किया जाएगा। मार्ग पर ओड़िशा राज्य में मलकानगिरी, बडाली, कोवासीगुड़ा, लूनिमागुड़ा और तेलंगाना राज्य में कन्नाापुरम, कुटुगुट्टा, पालू, नंदीगामा, पंडूरंगापुरम व भद्राचलम स्टेशन होंगे।…कोरापुट-रायगढ़ा रेललाइन के रायगढ़ा से जूनागढ़, भवानीपटना तक रेललाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां से नवरंगपुर होकर बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से 70 किलोमीटर दूर किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन स्थित जैपुर स्टेशन तक पहले से रेललाइन स्वीकृत है। पटरी बिछाने का काम भी चल रहा है। जैपुर से मलकानगिरी तक रेललाइन को आठ साल पहले ही बजट में शामिल केंद्र सरकार मंजूरी दे चुकी है। इसका विस्तार करते हुए मलकानगिरी से भद्राचलम के जुड़ जाने से रायगढ़ से भद्राचलम दोनों मेन लाइन पर स्थित स्टेशन सीधी रेललाइन से संपर्क में आ जाएंगे। बताया गया कि यह रेललाइन सुकमा जिले की सीमा से 15 से 40 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरेगी। भद्राचलम की दूरी सुकमा जिले के अंतिम छोर पर स्थित कोंटा से 65 किलोमीटर है…….
साभार… समाचार पत्र

सोर्स – संतोष पुराणिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *