7 जुलाई 2023 ! सिख गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस ने मारियुपोल को “आजाद” करा लिया है. इससे पहले रूस के रक्षाॉमंत्री सर्गेई शोइगु ने उन्हें बताया था कि रूस ने बड़े अजोवस्टल स्टील प्लांट और यूक्रेन के बंदरगाह शहर को अपने कब्जे में ले लिया है. अजोव सागर में स्थित मारियुपोल पर पूर्ण नियंत्रण रूस के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत होगी.
झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के एक मुखिया प्रत्याशी के नामांकन के दौरान निकले जुलूस में ‘पाकिस्तान ज़िन्दाबाद’ के नारे लगाए गए. इसका वीडियो वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रत्याशी शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
चीन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य हमले की निंदा करने से इंकार कर दिया है और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के संभावित विस्तार से रूस की सुरक्षा को खतरा होने पर मास्को की चिंताओं का उल्लेख किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लालकिले से सिखों के नवें गुरु गुरु तेगबहादुर जी के प्रकाश पर्व पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे और इसके लिए आयोजन स्थल पर दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियों के करीब 1,000 जवानों को बहुस्तरीय सुरक्षा में तैनात किया गया है.
सोर्स : NDTV इंडिया”
