25 जुलाई 2023 ! हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने चीनी हैंडलर्स से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा किया है, जिसने एक साल से भी कम समय में 15 हजार भारतीयों को 700 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया था। पुलिस ने कहा कि पैसा दुबई के रास्ते चीन भेजा गया था और इसमें से कुछ लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह द्वारा संचालित खाते में भी भेजा गया था।
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि हम इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों को सचेत कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की इकाई को विवरण दे दिया गया है। यह काफी चौंकाने वाला है कि उच्च वेतन वाले सॉफ्टवेयर पेशेवरों को भी हुआ है।
हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने अप्रैल में एक व्यक्ति द्वारासंपर्क किए जाने के बाद मामले की जांच शुरू की, जिसने कहा था कि उसके साथ 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।साइबर अपराध शाखा ने बताया कि उसने पाया कि लोगों को निवेश-सह-अंशकालिक-नौकरियों के नाम पर लालच दिया गया था।
उन्हें सरल कार्य करने के लिए कहा गया, जैसे कि YouTube वीडियो पसंद करना या Google समीक्षाएं लिखना। जब वे इसे पूरा कर लेते तो उन्हें भुगतान किया जाता।जिन पीड़ितों को औसतन 5-6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, उनसे टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर संपर्क किया गया।
उन्होंने ₹5,000 तक की छोटी राशि का निवेश किया और उन्हें पहला कार्य पूरा करने के बाद उच्च रिटर्न दिया गया, जिसमें कुछ मामलों में पैसा दोगुना भी शामिल था। फिर निवेशकों को 7-8 लेनदेन की श्रृंखला में अधिक रकम लगाने के लिए कहा गया।
अप्रैल में शिवा नाम के शख्स ने हैदराबाद साइबर अपराध शाखा से संपर्क किया और कहा कि उसे साइबर जालसाजों द्वारा 28 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। जब इसकी जांच की गई तो जांचकर्ताओं को 48 बैंक खाते मिले, जो शेल कंपनियों के नाम पर स्थापित किए गए थे। उस वक्त एजेंसी का मानना था कि यह धोखाधड़ी 584 करोड़ रुपये की थी।आगे की जांच से पता चला कि घोटालेबाजों ने 128 करोड़ रुपये और ठगे थे।
घोटाले में कुल 113 भारतीय बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था। पैसा कई खातों के माध्यम से स्थानांतरित किया गया और क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया गया। इसके बाद इसे दुबई के रास्ते चीन भेजा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा,
” सोर्स :– ” जागरण ”
