• June 6, 2026 9:23 am

देवयानी चिटफंड कंपनी के 9,866 निवेशकों को आज मिलेगा पैसा, सभी खातेदारों के अकाउंट में आनलाइन डाले जाएंगे पैसे

Share More

 

17 जून 2022 | चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे जाने के बाद पैसे मिलने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार से देवयानी चिटफंड कंपनी के करीब 9,866 निवेशकों को पैसे मिलने शुरू होंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी पीड़ितों को मेडिकल कालेज के पीछे आडिटोरियम हाल में बुलाया गया है। हालांकि पैसे सभी के खाते में आनलाइन ट्रांसफर होंगे।

बताया जा रहा है कि सभी खातेदारों को 20 प्रतिशत राशि लौटाई जाएगी यानी जिन्होंने एक लाख रुपये जमा किए हैं, उन्हें 20 हजार रुपये और जिन्होंने पांच लाख जमा किए हैं, उन्हें एक लाख रुपये मिलेंगे। देवयानी चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि लौटाने की सारी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। देवयानी चिटफंड कंपनी की प्रापर्टी नीलामी से जिला प्रशासन को 4,14, 92,500 रुपये मिले हैं। रायपुर जिले के निवेशकों को पहली बार राशि मिलनी शुरू होगी। इससे पहले राजनांदगांव, बेमेतरा समेत कुछ अन्य क्षेत्रों के निवेशकों को राशि लौटाई गई है।

गोल्ड की इंफ्रावेंचर और निर्मल इंफ्राहोम के निवेशकों को भी जल्द ही राशि मिलेगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही कंपनियों के निवेशकों से आनलाइन आवेदन बुलाए गए हैं। इन आवेदनों की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही इन आवेदनों की जाचं पूरी होगी, इनके निवेशकों को भी राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन दोनों कंपनियों के निवेशकों की संख्या 1,990 है।

इन कंपनियों की नीलामी भी जल्द1. रायपुर में गुरुकृपा इंफ्रा लिमिटेड, डेसिड बेनिफिट एंड लिमिटेड, गोल्ड रियल इस्टेट एलाइड लिमिटेड और आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनियों की संपत्ति जल्द नीलामी होगी।2.सन शाइन इंफ्रा बिल्ड चिटफंड कंपनी की संपत्ति नीलामी की कार्रवाई पर नेशनल कंपनी ला ट्रिब्युनल नई दिल्ली कोर्ट ने स्टे दिया है। कंपनी की संपत्ति नीलामी के लिए अगले आदेश का इंतजार हो रहा है।

सभी कंपनियों के मंगाए जाएंगे आनलाइन आवेदनअधिकारियों का कहना है कि दूसरी चिटफंड कंपनियों के निवेशकों से भी आनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए वेब लिंक भी बनाया गया है और इस वेब लिंक में ही आवेदन मंगाए जाएंगे। इसके साथ ही जैसे-जैसे चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलाम होती जाएगी। निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

तीन प्रकरणों की हुई नीलामी, जल्द होगी छह की नीलामी

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा 11 प्रकरणों में आदेश पारित किया गया है। इसमें तीन प्रकरणों में नीलामी पूरी हो गई है और इनसे 5 करोड़ 74 लाक रुपये मिले हैं। इसके सात ही छह प्रकरणों की नीलामी जल्द होगी। जिला प्रशासन द्वारा 16 वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध आदेश पारित किया गया है।मुख्यमंत्री बघेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

शुक्रवार दोपहर एक बजे मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में देवयानी चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि लौटाई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे। इस अवसर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित रहेंगे।

सोर्स;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *