• July 1, 2024 3:47 pm

एडजस्टेबल सस्पेंशन और BS6 इंजन के साथ तीन ABS राइडिंग मोड, कीमत ₹1.50 लाख

17 मई 2023 ! हीरो मोटोकोर्प ने भारत में ‘Hero XPluse 200 4V 2023 एडिशन’ बाइक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडवेंचर बाइक में BS6 फेज 2 नॉर्म्स के अनुसार अपडेटेड इंजन दिया है।

बाइक को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। बेस वैरिएंट की कीमत 1.43 लाख रुपए और प्रो वैरिएंट की कीमत 1.50 लाख रुपए रखी गई है। दोनों की कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम की हैं।

न्यू XPluse 200 4V में बोल्ड ग्राफिक्स और डुअल-टोन कलर दिए गए हैं। बेस वैरिएंट में मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड कलर ऑप्शन मिलते हैं। जबकि प्रो वैरिएंट सिंगल कलर ऑप्शन प्रो व्हाइट के साथ आती है, जिसमें रैली एडिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Hero XPluse 200 4V 2023 एडिशन बाइक में नया 60mm लंबा रैली-स्टाइल विंडशील्ड और LED DRLs के साथ एक क्लास-डी LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ बाइक में अपडेटेड लगेज प्लेट, हैंडगार्ड और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

Hero XPluse 200 4V 2023 एडिशन बाइक में 200cc का वाल्व ऑयल-कूल्ड BS6 4V इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। यह इंजन 8000 rpm पर 18.8 bhp का मैक्सिमम पॉवर और 6500 rpm पर 17.35 Nm पीक टार्क जनरेट करती है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *