• June 7, 2026 10:56 am

61 हजार के नीचे आया सोना, देखें कैरेट के हिसाब से इसकी कीमत

Share More

17 मई 2023 ! सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 448 रुपए गिरकर 60,618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 55,526 रुपए हो गई है।

IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। ये 191 रुपए सस्ती होकर 71,739 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 71,930 रुपए पर थी। आपको बता दें कि जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना सस्ता होता है और डॉलर कमजोर होता है तो सोना महंगा होने लगता है।

कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की कीमतों में तेजी के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है, क्योंकि डॉलर इंडेक्स 102 के स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना सोने पर दबाव डाल रहा है।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *