• June 5, 2026 5:46 pm

मिशन महाराष्ट्र पर अखिलेश की नजर, इन चार नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

ByPrompt Times

Aug 30, 2024
Share More

समाजवादी पार्टी का मिशन महाराष्ट्र एक्टिव है. वो इस बार महाराष्ट्र में पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में लड़ने के लिए तैयार हैं. इसको लेकर अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक बैठक की. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी भी इस बैठक का हिस्सा रहे. इस बैठक में महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं.

 

समाजवादी पार्टी इस बार महाराष्ट्र में पूरे लाव लश्कर के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है. चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने लखनऊ में बैठक बुलाई. बैठक के बाद समाजवादी पार्टी ने चार नेताओं को मुंबई और महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, विधायक इंद्रजीत सरोज, तूफानी सरोज और लकी यादव को प्रभारी बनाया गया है. प्रभारी तय करने में भी अखिलेश ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा है. दो दलित, एक पिछड़ा और एक ब्राह्मण को उन्होंने महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारी की जिम्मेदारी दी है.

 

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को भी बैठक में बुलाया गया था. बैठक में चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई. इसके बाद फैसला हुआ कि समाजवादी पार्टी महा विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. मुंबई में विधानसभा की 22 ऐसी सीटें हैं जहां उत्तर भारतीय वोटरों का दबदबा है.

गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं अखिलेश

सीटों के बंटवारे को लेकर अभी समाजवादी पार्टी की महा विकास अघाड़ी से कोई बातचीत नहीं हुई है. बातचीत से पहले समाजवादी पार्टी अपना होम वर्क पूरा कर लेना चाहती है. अखिलेश यादव भी जल्द ही मुंबई का दौरा करेंगे. उससे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारियों को महाराष्ट्र का दौरा करने को कहा गया है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं.

 

पिछले चुनाव में 7 सीटों पर लड़ी थी सपा

समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में है. पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा गठबंधन हुआ तो ठीक नहीं तो अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम गठबंधन में सम्माजनक साझेदारी चाहते हैं. अभी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के दो विधायक है. पिछले चुनाव में पार्टी सात सीटों पर लड़ी थी.

मुस्लिम वोटों पर सपा की नजर

अबु आजमी शिवाजी नगर से और रईस शेख भिवंडी पूर्व से विधायक हैं. समाजवादी पार्टी की नजर मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा सीटों पर है. लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद से ही अखिलेश यादव अब यूपी से बाहर पैर जमाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. जुलाई के महीने में पार्टी के कई सांसदों नें मुंबई का दौरा किया था.

 

SOURCE –  TV9 BHARATVARSH

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *